बरेली कॉलेज में बीसीए प्रथमवर्ष के छात्र के साथ रैगिंग और मारपीट का मामला सामने आया है जिसमे बारादरी पुलिस ने एबीवीपी के छात्रनेता अमन सिंह तोमर और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं प्राचार्य ने भी इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच शुरू करा दी है। बरेली कॉलेज में यह घटना सोमवार को हुई थी जिसमे बीसीए का एक छात्र कॉलेज के ग्राउंड में बैठा था। इसी समय उसके साथ कुछ सीनियर छात्रों ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी और विरोध करने पर बेल्टों से पीटा। इससे छात्र लहूलुहान हो गया। मारपीट के बाद वहां और भी छात्र इकठ्ठे हो गए । घटना के दौरान ही छात्र ने अपने पिता को भी बुला लिया। वह भी स्वयं को हिन्दू संगठन का पदाधिकारी बताते हुए छात्र के पिता ने भी विरोध किया और पीड़ित छात्र के पिता ने एबीवीपी के छात्रनेता अमन सिंह तोमर सहित एक अन्य के खिलाफ चीफ प्राक्टर को लिखित शिकायत दी थी। उन्होंने रैगिंग और मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
