बरेली-मथुरा हाईवे पर रविवार रात बारातियों से भरी बस और टैंकर में भिड़ंत हो गई।भिडंत इतनी गंभीर थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बस में सवार लोगों के गंभीर चोटें।जिसमें सात लोगों की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।कुछ लोगों का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में होने पर बरेली हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। मामूली रूप से चोटिल हुए बारातियों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया है।
यह हादसा रविवार लगभग 10 बजे सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे बाईपास तिराहे पर हुआ।सुभाष चौक के पास बड़ी सराय निवासी आसिफ की बरात रविवार रात करीब दस बजे बरेली के किला इलाके में जा रही थी। बरात की बस शहर से चार किमी बरेली फोरलेन पर बारापत्थर के पास पहुंची थी कि अचानक सामने आए टैंकर ने बस में जोरदार टक्कर मार दी।जिससे बस के एक साइड से परखच्चे उड़ गए हादसे के बाद आरोपी चालक टैंकर लेकर मौके से फरार हो गया है। इधर, बस में सवार बारातियों में चीखपुकार मच गई। हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जबकि अन्य कई बराती चोटिल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल और चोटिल हुए बारातियों को जिला अस्पताल में भिजवाया। की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए बरेली हाय सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है जबकि तीन घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं 15 के करीब चोटिल हुए बारातियों को प्राथमिक उपचार के बाद रवाना कर दिया गया है।
36 Views
