दोरनापाल नगर पंचायत में टेंडर पर बवाल, तय तारीख के बाद भी प्रक्रिया अधूरी

सुकमा :- जिले के दोरनापाल नगर पंचायत में टेंडर प्रक्रिया को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। 13 तारीख को प्रस्तावित टेंडर 30 तारीख तक भी पूरा नहीं हो सका, जिससे नियमों की अनदेखी और चहेते ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के आरोप लगने लगे हैं। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता माड़वी ने सवाल उठाते हुए कहा कि टेंडर में देरी संदेह पैदा कर रही है और प्रशासन को तत्काल जवाब देना चाहिए। वहीं CMO से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया बरसात से पहले विकास कार्य शुरू नहीं होने पर जनता को नुकसान उठाना पड़ सकता है। अब पूरे मामले में पारदर्शिता और जांच की मांग तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *