40 Views
  1. भारत के नामी हस्पतालो में अपनी सेवाएं दे चुके डॉ. निशांत चौधरी ने 120 किलो की औरत के घुटनो का सफलतापूर्वक ऑपरेशन करके अपर्नी ज़ीरो error technique का लोहा मनवा लिया है । फ़तेहाबाद हिसार रोड सोमा सिटी में स्थित उम्मीद मल्टिस्पेशलिटी हॉस्पिटल व् ट्रामा सेंटर में अपनी सेवाएं दे रहे हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. निशांत चौधरी ने बताया कि फ़तेहाबाद निवासी एक औरत जिसका वजन 120 किलो से ज़्यादा था और जिसको मोटापा, ब्लड प्रेशर, शुगर आदि विभिन्न बीमारियां थी । उन्होंने हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली के कई नामी हड्डी रोग विशेषज्ञों को अपने घुटनो के ऑपरेशन के लिए सम्पर्क किया, परंतु सभी डॉक्टरो ने उनके मोटापे व अन्य बीमारियों के बारे में सुनकर उनका ऑपरेशन करने के लिए हाथ खड़े कर दिए जिससे महिला निराश हो गयी थी। एक संबंधी के सलाह देने पर उन्होंने डॉ. निशांत चौधरी को दिखाया और अपने हालत व बीमारियों के बारे में बताया । डॉ. निशांत चौधरी ने उनकी सम्पूर्ण बीमारियों को ध्यान में रखते हुए उनका ऑपरेशन करने के लिए हाँ कर दी । डॉ. निशांत चौधरी ने मरीज़ को ऑपरेशन के बाद सामान्य रूप से चल सकेंगे यह आश्वासन दिया । उक्त 120 किलो वजन की औरत के घुटनो का ऑपरेशन मात्र 20 मिनट में सफलतापूर्वक किया गया । ऑपरेशन के बाद ही उक्त महिला को दर्द से निजात मिली और वह सहारा लेकर चलने फिरने के क़ाबिल हो गयी । डॉ. निशांत चौधरी ने बताया कि ऑपरेशन के कुछ घंटो के बाद ही महिला सहारा लेकर चलने फिरने लगी थी। 15 दिन के बाद महिला बिना सहारे के चलने फिरने लगी थी ओर चोंकड़ी मारके बैठना भी शुरू कर दिया था। मरीज़ व उनके परिवार ने तहें दिल से डॉ. निशांत चौधरी का धन्यवाद किया और नया दर्द रहित जीवन देने पर ख़ुशी प्रगट की।

रिपोर्टर – मुकेश बंसल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *