11 Views

फतेहाबाद। चण्डीगढ़ चुनावों में आम आदमी पार्टी को मिली जीत और पंजाब विधानसभा चुनावों में पार्टी को मिल रहे समर्थन का असर हरियाणा में भी देखने को मिल रहा है। हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी के साथ लोगों के जुडऩे का सिलसिला तेज हो गया है। फतेहाबाद जिले में पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रह है। जिले के शहर भूना के चंदन नगर में दर्जनों परिवारों ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने और पार्टी को नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता साधुराम बिश्नोई और कुलदीप हरितवाल की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर आम आदमी पार्टी हरियाणा के पश्चित जोन प्रभारी लक्ष्य गर्ग और जिलाध्यक्ष अजय झाझड़ा एडवोकेट ने भाग लिया और पार्टी में शामिल होने वाले गुरदयाल कम्बोज, गोपीराम कम्बोज, राजू किरोड़ीवाली, भजनलाल कम्बोज, डॉ. राकेश, रिन्कू बिश्नोई, कृष्ण बैंस, महेन्द्र सरदार, राजेन्द्र वर्मा, स. जोगिन्द्र सिंह, राजू टाक, अमित बत्रा व अन्य लोगों को पार्टी सिंबल वाली टोपी व पटका पहनाकर स्वागत किया। आप नेताओं ने पार्टी में शामिल होने वाले परिवारों को पूरा सम्मान देने की बात कही। सभा को संबोधित करते हुए लक्ष्य गर्ग ने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री बनते ही जनता से जुड़ी समस्याओं का समाधान के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली-पानी जैसे मूलभूत सुविधाओं में सुधार की दिशा में काम किया। केजरीवाल सरकार द्वारा किए गए कामों का ही नतीजा है कि देशभर के लोग केजरीवाल सरकार के मॉडल को पसंद कर रहे हैं वहीं अनेक प्रदेश की सरकारों ने इसे अपने प्रदेश में भी लागू किया है। जिलाध्यक्ष अजय झाझड़ा ने कहा कि हरियाणा की जनता परिवारवाद, जात-पात और धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों की असलियत को जान चुकी है और ऐसे दलों को सबक सिखाने के मूड में है। हरियाणा में जल्द होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों में जनता ऐसे दलों को ट्रेलर दिखाने को तैयार है। इस अवसर पर सुरेश बुरडक, सुनील गुप्ता, जितेंद्र नाढोडी, जय सिंह नहला, भरत सिंह, विजय कुलडिय़ा, दीपक भाम्भू, लीलाराम मेहुवाला, अरविंद भुक्कल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *