सभी पार्टी भले ही अपनी अपनी जीत का दावा कर रही हो लेकिन आम जनता और लगी हुई चौपालों और चाय की दुकानों पर हो रही चर्चाओं से चुनावी आंकड़ा कुछ अलग ही बता रहा है इनके अनुसार बदायूं जिले की तीन विधानसभाओं पर भाजपा व सपा की कड़ी टक्कर बताई जा रही है जिसमे बदायूं सदर बिसौली एवं बिल्सी शामिल है, सदर में बताया जा रहा है कि दोपहर तक साइकिल खूब चली लेकिन बाद में फूल खिलने की बात की जा रही है,बिसौली सुरक्षित सीट पर भी भाजपा और सपा की कड़ी टक्कर मानी जा रही है यहां एक चौपाल सियासी रंग में जमी हुई थी तो लोगो से जानने पर उन्होंने बताया कि जहां सपा ने सवर्ण वोट बैंक और बसपा वोट में सेंध लगाई है वही भाजपा प्रत्याशी को पहले से ज्यादा मजबूत माना जा रहा है बिल्सी के लोगो की माने तो वहाँ भाजपा को ज्यादा मजबूत माना जा रहा है और बसपा से मुकाबला माना जा रहा है वही रापद के प्रत्याशी भी भाजपा का ठाकुर वोट काटने में कुछ हद तक कामयाब बताये जा रहे है
दातागंज में योगी आदित्यनाथ के आने से पहले चुनावी समीकरण कुछ और थे लेकिन उनकी जनसभा के बाद यहां पर भी भाजपा और सपा ही मुख्य भूमिका में बताए जा रहे है
उधर सपा से टिकट न मिलने से नाराज़ आबिद राजा ने हर विधानसभा मे बसपा के समर्थन में सभाएं की और सपा का खुलकर विरोध किया जिससे सहसवान और शेखुपुर के सपा के मुस्लिम वोट का काफी नुकसान माना जा रहा है और कांग्रेस की स्तिथि हर जगह खराब बताई जा रही है ,चुनाव के नतीजे आने में अभी समय है जो कि 10 मार्च को आएंगे लेकिन नुक्कड़ सभाओं की माने तो कुछ हद तक स्थिति साफ बताई जा रही है
रिपोर्टर- सोमेश सिंह
85 Views
