कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गाँव असिस के प्राथमिक विद्यालय में अभिभावकों एवं बच्चों ने जमकर हंगामा काटा,मामला यह था कि गांव में प्राथमिक एवं उच्चप्रथमिक विद्यालय है जहां बच्चे पढ़ने के लिए जाते है लेकिन काफी समय से बच्चे स्कूल जाने के बाद कुछ ही समय बीतने पर घर बापस आ जाते है,अभिभावकों के पूछने पर बच्चों ने बताया कि कोई शिक्षक ही नही आता,अभिभावकों एवं बच्चों का कहना है कि काफी समय से अध्यापक स्कूल में सही समय पर नहीं पहुंचते है जिसके चलते बच्चों की शिक्षा पर बुरा असर पड़ रहा है उनका कहना कि बच्चे समय से स्कूल जाते हैं उसके वावजूद स्कूल खुलने के समय के एक घंटे बाद तक कोई भी शिक्षक स्कूल नही पहुचता जिसके चलते बच्चे बापस घर चले जाते है, इससे बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है ,और अभिभावकों का कहना है कि लॉकडाउन के बाद से बच्चों को मिड डे मील में दूध और फल तक नही दिया गया है ,अभिभावकों ने बीईओ से शिकायत की है और कहा है कि यदि ऐसा ही रह तो हम नाम कटवाकर निजी विद्यालय में प्रवेश दिलाएंगे,बीईओ सुनील कुमार ने कहा है कि शिकायत की जांच कराई जाएगी।
