26 Views

बरेली जिले के कस्बा नबाबगंज में स्थित बिजौरिया रेलवे स्टेशन के पास एक  छात्र सेल्फी लेने के दैरान ट्रैन की चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और फिर अस्पताल में उसकी मौत हो गयी
नबाबगंज के नई वस्ती में रहने वाला साहिल (11)नगर के एक स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ता था,मंगलवार शाम को वह अपने दोस्तों के साथ बिजौरिया स्टेशन के पास घूमने के लिए निकला था जहां वह रेलवे लाइन के पास  इयरफोन लगाकर सेल्फी ले रहा था तभी वहां से गुजर रही एक ट्रेन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया ,स्थानीय ग्रामीणों द्वारा नगर के एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गयी और पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया ।साहिल के पिता मोहम्मद फयूम जनपद मोरादाबाद में उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *