10 Views

ट्विनिंग प्रोग्राम के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय, बड़ोपल के प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके तहत केवीएस व राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, बड़ोपल के विद्यार्थियों के मध्य एक दोस्ताना खो-खो मैच का आयोजन करवाया गया। इस खेल में केंद्रीय विद्यालय बड़ोपल की छात्राओं ने बाजी मारी।


कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह की प्रार्थना सभा के साथ किया गया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यालय प्राचार्य करमजीत सिंह नैन ने डॉक्टर सर्वपल्लीराधा कृष्णन के जन्मदिवस के मौके पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पार्पण किए। इसके पश्चात दोनों विद्यालयों की छात्राओं ने उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेहमान विद्यालय की छात्राओं को मेजबान विद्यालय की कक्षाओं, कंप्यूटर लैब, विज्ञान लैब व लाइब्रेरी का भी भ्रमण करवाया गया। तत्पश्चात मेहमान विद्यालय को विदाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *