बिसौली। डीआरए राजकीय महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता चल रही है ।आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन 100 मीटर बालक वर्ग में गौरव कुमार व बालिका वर्ग में हर्षवती ने बाजी मारी। सुरजन यादव व राजिक, बालिका वर्ग में हर्षवती ओवर आल चैंपियन रही। लंबी कूद में हेमंत यादव व लक्ष्मी अव्वल रहीं।
समापन समारोह का शुभारंभ ममता अग्रवाल व युवा उद्यमी केशव अग्रवाल ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा की युवा देश का भविष्य हैं। आगे चलकर कोई प्रशासनिक अधिकारी एवं तो कई डॉक्टर एवं इंजीनियर और राष्ट्रीय खिलाड़ी बनेगा। प्राचार्य डॉ. सपना भारती ने कहा कि खेल जीवन का एक अहम हिस्सा है जिससे शारीरिक व मानसिक विकास होता है। क्रीड़ा सचिव डॉ. हुकुम सिंह, डॉ. सीमा रानी, डॉ. पारूल रस्तोगी, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. मंजूषा, डॉ. हिमांशु डॉ. मदन मुरारी वार्ष्णेय मौजूद थे।
