26 Views

बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर स्थित गांव रायपुर मजरा के समीप मंगलवार की शाम को सड़क पार करते समय एक युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। जिससे बाइक पर बैठे हुए तीन लोग और  राहगीर घायल हुये थे। जिनमें राहगीर की हालत ज्यादा गंभीर हो गयी थी जिस पर उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार को घायल की इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक के भाई ने बाइक सवार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।

रायपुर मजरा निवासी 18 वर्षीय फरमान पुत्र जमालुद्दीन अपने खेत से शाम को वापस पैदल घर की ओर लौट रहा था। इस बीच हाईवे पर बदायूं की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे  गांव बेहटा गुसाई निवासी भोलू पुत्र नेकसू और ओंकार पुत्र भूदेव ने गांव रायपुर मजरा के निकट आते ही सड़क पार कर रहे फरमान पुत्र जमालुद्दीन को अपनी बाइक से रौंद दिया। जिससे बाइक पर सवार भोलू और ओमकार सड़क पर बाइक समेत गिर गए और फरमान भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए पहले बिल्सी सीएचसी भेजा। जहां उनकी प्राथमिक चिकित्सा करने के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।  हालत को गंभीर देखते हुए फरमान को बरेली के लिये रेफर कर दिया गया। जहां उसकी बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *