उत्तर प्रदेश में चुनाव के सातों चरण समाप्त हो चुके हैं और मतगणना की तैयारी शुरू हो चुकी है अब हर किसी को 10 मार्च का इंतज़ार है ,अब यह तो 10 मार्च को ही पता लगेगा कि किसके सिर पर ताज बंधेगा यूं तो हर पार्टी अपनी जीत का दावा कर रही है लेकिन यू पी चुनाव के तमाम एग्जिट पोल की माने तो भाजपा फिर से पूर्ण बहुमत से सत्ता में लौट रही है ,हालांकि एग्जिट पोल के नतीजे हमेशा सटीक नही होते फिर भी अधिकतर भाजपा की सरकार बनने का दावा करते नज़र आ रहे है , इनके अनुसार-
भाजपा-250
सपा गठवन्धन-130
बसपा-10
कांग्रेस-8
और अन्य को 5 सीटें मिलती नज़र आ रही हैं
टुडेस चाणक्य के सर्वे अनुसार उप्र विधानसभा चुनाव में भाजपा को ब्राह्मण,राजपूत और ओबीसी समाज का बम्पर वोट मिला है जबकि सपा गठबंधन को मुस्लिम और यादव समाज का बम्पर वोट मिला है,वही भाजपा छोड़कर सपा में ओबीसी वोट साधने को शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य खुद ही फाजिलनगर से हारते नज़र आ रहे हैं ,अब किस्मत का फैसला तो 10 मार्च को ही होगा लेकिन एग्जिट पोल के नतीजों से भाजपा के खेमे में खुशी की लहर है।
43 Views
