बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर सुकमा में जश्न का माहौल

सुकमा :- पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की शानदार और ऐतिहासिक जीत के बाद सुकमा जिले में भी खुशी की लहर दौड़ गई। जिले के दोरनापाल, कोंटा एवं छिंदगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया।

इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। खास तौर पर बंगाल की पारंपरिक झालमुड़ी बांटकर जीत की खुशी साझा की गई। साथ ही ढोल-नगाड़ों के बीच आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री के नेतृत्व और सरकार की जनहितकारी नीतियों पर जनता के भरोसे का परिणाम है। उन्होंने इसे देश के विकास और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

जश्न के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से माहौल गूंज उठा। सभी ने एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को और मजबूती से जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा के स्थानीय नेता एवं जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे और सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *