सुकमा पुलिस की बड़ी सफलता: 52 गुम/चोरी मोबाइल बरामद, 8 लाख की संपत्ति लौटाई

सुकमा :- जिला पुलिस सुकमा को गुम एवं चोरी हुए मोबाइलों की बरामदगी में बड़ी सफलता मिली है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 52 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है। इन मोबाइलों को उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया गया, जिससे लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।

पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह (नक्सल ऑप्स) और अभिषेक वर्मा के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। उप पुलिस अधीक्षक मोनिका श्याम के पर्यवेक्षण में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कश्यप के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

साइबर सेल की टीम ने CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल के IMEI नंबर ट्रेस करते हुए छत्तीसगढ़ के साथ-साथ उड़ीसा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों से भी इन मोबाइलों को बरामद किया।

बरामद मोबाइलों को 05 मई को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संबंधित मालिकों को सौंपा गया। मोबाइल वापस पाकर लोगों ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि इससे पहले भी 06 जनवरी 2026 को सुकमा पुलिस द्वारा 112 मोबाइल (करीब 16.50 लाख रुपये) बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं।

इस पूरे अभियान में साइबर सेल की टीम के सदस्यों—प्रधान आरक्षक महेन्द्र बहादुर कंवर, आरक्षक नेमपाल दिवाकर, मीना गावड़े, रूखमणी यादव, लीलाराम पटेल, सुब्बाराव पोडियाम और सुरेश पोडियम—का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *