जिले में महिला सुरक्षा को लेकर सुकमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
थाना गादीरास पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है।
आरोपियों ने पीड़िता को प्यार और शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई।
मामले की सूचना मिलते ही गादीरास पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और फरार दोनों आरोपियों को पतासाजी कर गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा के लिए न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
महिला संबंधी अपराध होने के कारण पीड़िता और परिजनों की पहचान गोपनीय रखी गई है।
सुकमा पुलिस ने कहा है कि महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में त्वरित और कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
