विश्व पर्यावरण दिवस पर 02वीं वाहिनी सीआरपीएफ ने किया वृक्षारोपण

सुकमा :- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 02वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा वाहिनी परिसर में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कमांडेंट कमलेश कुमार के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया, जबकि वृक्षारोपण अभियान का संचालन द्वितीय कमान अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्रा ने किया।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर सहायक कमांडेंट योगेश राठौर, जुंघारे सारंग साहेबराव सहित वाहिनी के अधिकारी एवं जवान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और उत्साहपूर्वक अभियान में भाग लिया।

अधिकारियों ने जवानों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ भविष्य की आधारशिला हैं।

सीआरपीएफ की 02वीं वाहिनी समय-समय पर सामाजिक सरोकार एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करती रही है। इसी कड़ी में आयोजित यह वृक्षारोपण अभियान “हरित भारत-स्वच्छ भारत” के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

कार्यक्रम के समापन पर सभी अधिकारियों एवं जवानों ने पर्यावरण संरक्षण तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *