नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र की बदल रही तस्वीर सुकमा के काजीपानी में वॉलीबॉल मैच बना विश्वास का सेतु

सुकमा के काजीपानी में पुलिस और ग्रामीणों के बीच खेला गया वॉलीबॉल मैच , खेल के जरिए बढ़ रहा विश्वास

सुकमा :- जिले के अंदरूनी क्षेत्र काजीपानी गांव में छिंदगढ़ थाना के पुलिस जवानों और स्थानीय युवाओं के बीच एक मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्रों में अब हालात बदलते नजर आ रहे हैं। सुरक्षा और विकास के साथ-साथ पुलिस और ग्रामीणों के बीच आपसी विश्वास एवं बेहतर संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से इस तरह के खेल आयोजनों का आयोजन किया जा रहा है।

वॉलीबॉल मैच के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय दिया। ग्रामीणों ने भी पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे आपसी संवाद और विश्वास बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।


छिंदगढ़ थाना प्रभारी रणजीत प्रताप सिंह सिकरवार ने कहा कि ऐसे आयोजन आगे भी जारी रहेंगे, ताकि युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया जा सके और समाज में सकारात्मक माहौल को और मजबूत बनाया जा सके। नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर निकल रहे इन क्षेत्रों में अब खेल, शिक्षा और विकास की नई तस्वीर देखने को मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *