महिला स्व-सहायता समूहों को मिले निःशुल्क चूजे, आजीविका को मिलेगा नया संबल

सुकमा :- कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशानुसार एवं पशुधन विकास विभाग सुकमा के उपसंचालक डॉ. संदीप इंदुरकर के नेतृत्व में छिंदगढ़ विकासखंड के ग्राम कुंदनपाल, मिचवार, तालनार एवं कुन्ना में महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्यों को निःशुल्क 45 यूनिट चूजों का वितरण किया गया।

इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना, मुर्गी पालन को बढ़ावा देना तथा उनकी आय में वृद्धि करना है। विभाग का मानना है कि यह योजना ग्रामीण परिवारों के लिए आजीविका का सशक्त माध्यम बनेगी और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों ने लाभार्थियों को चूजों के पालन-पोषण, पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी, ताकि वे बेहतर तरीके से मुर्गी पालन कर अधिक लाभ अर्जित कर सकें।

ग्रामीणों एवं महिला समूहों ने इस पहल के लिए जिला प्रशासन और पशुधन विकास विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना उनके परिवार की आय बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *