भाजयुमो छत्तीसगढ़ में नई जिम्मेदारियों की घोषणा, मड़कम भीमा बने बिलासपुर संभाग प्रभारी

सुकमा :- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) छत्तीसगढ़ द्वारा संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से जारी सूची में प्रदेश उपाध्यक्ष मड़कम भीमा को बिलासपुर संभाग प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। मड़कम भीमा को नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व, संगठन क्षमता और सक्रिय कार्यशैली से बिलासपुर संभाग में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

मड़कम भीमा लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति को संगठन द्वारा समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

भाजपा एवं भाजयुमो परिवार, जिला सुकमा सहित प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं ने मड़कम भीमा को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *