50 यूनिट कुक्कुट इकाई का निःशुल्क वितरण, ग्रामीण महिलाओं को मिले 45-45 चूजे और 10 किलो दाना

सुकमा। कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशानुसार पशुधन विकास विभाग द्वारा ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सुकमा विकासखंड के विभिन्न गांवों में निःशुल्क चूजा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पशुधन विकास विभाग के उपसंचालक डॉ. संदीप इंदुरकर के नेतृत्व में ग्राम पशु चिकित्सालय सुकमा क्षेत्र के गीदम नाला, नींबूपदर, मुलागुडा, भेलवापाल और झापरा में कुल 50 यूनिट कुक्कुट इकाई का वितरण किया गया। प्रत्येक हितग्राही को 45 चूजे तथा 10 किलोग्राम दाना निःशुल्क प्रदान किया गया।कार्यक्रम के दौरान महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्याओं की उपस्थिति में वितरण कार्य पारदर्शी ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर पशु चिकित्सालय सुकमा के डॉ. टेकेश्वर, भुवाल नेताम सहित पशु चिकित्सालय एवं मोबाइल वेटरनरी यूनिट के कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। पशुधन विभाग ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों, विशेषकर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करना तथा कुक्कुट पालन को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *