नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार स्वतंत्रता दिवस पर ‘हर घर तिरंगा’ की पहल
सुकमा :- नक्सलवाद के समाप्ति के बाद जिले में मनाए जा रहे प्रथम स्वतंत्रता दिवस को लेकर राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना को मजबूत करने के लिए जिला पंचायत सुकमा ने अभिनव पहल की है।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं IAS अधिकारी मुकुन्द ठाकुर ने जिला पंचायत के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया। इस पहल के माध्यम से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की भावना को प्रशासनिक स्तर पर भी मजबूती देने का संदेश दिया गया।
इस दौरान मुकुन्द ठाकुर ने अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्र के प्रति समर्पित रहकर कार्य करने और तिरंगे के सम्मान को अपने कार्य एवं व्यवहार में जीवंत रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
नक्सलवाद से मुक्त सुकमा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत की यह पहल शांति, विकास, राष्ट्रीय एकता और नए सुकमा की तस्वीर को सामने रखती है।
