राष्ट्रीय महिला आयोग के मार्गदर्शन में सुकमा में “विवाह पूर्व संवाद केंद्र – तेरे मेरे सपने” का शुभारंभ

सुकमा, छत्तीसगढ़। समर्पित सेवा संस्था, सुकमा द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के मार्गदर्शन में “प्री-मैरिटल कम्युनिकेशन सेंटर – तेरे मेरे सपने” (विवाह पूर्व संवाद केंद्र) का शुभारंभ किया गया। केंद्र का उद्देश्य विवाह से पूर्व युवाओं एवं भावी दंपत्तियों के बीच संवाद, आपसी समझ, सम्मान, विश्वास तथा स्वस्थ एवं सुदृढ़ वैवाहिक संबंधों को बढ़ावा देना है।

केंद्र के माध्यम से युवाओं एवं भावी दंपत्तियों को विवाह पूर्व परामर्श, मार्गदर्शन एवं काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। विवाह से जुड़े सामाजिक, पारिवारिक एवं व्यक्तिगत विषयों पर संवाद के माध्यम से भावी दंपत्तियों को बेहतर समझ एवं सकारात्मक निर्णय लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर ने कहा कि वैवाहिक एवं पारिवारिक विवादों की रोकथाम के लिए विवाह से पूर्व संवाद एवं परामर्श को बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि “तेरे मेरे सपने” दोनों के साझा सपनों और साझा जीवन की अवधारणा है। विवाह की तैयारियों के साथ यह विचार करना भी जरूरी है कि दोनों अपने जीवन, अपेक्षाओं, जिम्मेदारियों एवं भविष्य को किस प्रकार मिलकर आगे बढ़ाएंगे और कठिन परिस्थितियों में एक-दूसरे का सहयोग कैसे करेंगे। इसी उद्देश्य से प्रत्येक जिले में “तेरे मेरे सपने” प्री-मैरिटल सेंटर स्थापित करने की पहल की गई है।

संस्था के सचिव डॉ. जगदीश झिरे ने कहा कि यह केंद्र युवाओं को उचित परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान कर परिवारों में सौहार्द, सम्मान, विश्वास एवं सकारात्मक संबंधों को मजबूत करने में सहायक होगा।

संपर्क: डॉ. जगदीश झिरे – 8149481805

समर्पित सेवा संस्था, सुकमा: 062686 44916

कार्यक्रम में राजेश नाग (सदस्य), सुश्री मोनिका सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *