कोरा गांव में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, हाई वोल्टेज तार पर महीनों से गिरा पड़ा पेड़
सुकमा :- जिले के कोरा गांव में बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। गांव में हाई वोल्टेज बिजली तार पर एक बड़ा पेड़ पिछले कई महीनों से गिरा हुआ है, लेकिन अब तक विभाग द्वारा उसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि पेड़ में लगातार बिजली प्रवाहित होने का खतरा बना हुआ है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि घटना स्थल के पास ही ग्रामीणों के घर स्थित हैं, जहां बच्चे और बुजुर्ग व मवेसी रोजाना आवाजाही करते हैं। लोगों में डर का माहौल बना हुआ है और वे किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द पेड़ हटाकर बिजली लाइन को सुरक्षित करने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।
