भद्राचलम में वन मंत्री केदार कश्यप ने किए भगवान श्रीराम के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

सुकमा । छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने रविवार को तेलंगाना के पावन तीर्थ भद्राचलम स्थित श्री सीतारामचंद्र स्वामी मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीराम एवं माता सीता के दर्शन-पूजन किए तथा प्रदेश और देशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मंत्री कश्यप ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात उन्होंने श्रीकृष्ण मंदिर एवं हनुमान मंदिर में भी दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने गौ-पूजन भी किया। मंत्री केदार कश्यप ने प्रदेश की उन्नति, शांति, जनकल्याण तथा सभी नागरिकों के सुखमय जीवन की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की कृपा से प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हो तथा समाज में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *