निर्दोष आदिवासियों की रिहाई की मांग तेज, परिजनों से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीश कवासी

सुकमा। वर्षों से नक्सल मामलों में जेल में बंद बताए जा रहे निर्दोष आदिवासियों की रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीश कवासी ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि निर्दोष आदिवासियों को न्याय दिलाने और उनकी रिहाई के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

मुलाकात के दौरान हरीश कवासी ने परिजनों की बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी से भी बातचीत कराई। विधायक मंडावी ने परिवारों को आश्वस्त किया कि निर्दोष आदिवासियों की रिहाई का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा तथा न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।

परिजनों ने अपने परिजनों की शीघ्र रिहाई की मांग करते हुए अपनी पीड़ा साझा की। इस पर कांग्रेस नेताओं ने आश्वासन दिया कि उनकी आवाज शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाई जाएगी और इस मुद्दे पर लगातार पहल जारी रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *