झीरम के पास एनएच-30 की बदहाल सड़क को लेकर कांग्रेस का चक्का जाम, हरीश कवासी धरने पर बैठे

सुकमा :-जगदलपुर से सुकमा को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-30 की जर्जर स्थिति को लेकर कांग्रेस ने झीरम घाटी के पास चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। सड़क की खराब हालत और लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर धरना दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीश कवासी ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि एनएच-30 की बदहाल स्थिति के कारण आम लोगों, मरीजों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार मांग उठाने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, जिसके चलते कांग्रेस को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार से राष्ट्रीय राजमार्ग-30 की तत्काल मरम्मत शुरू कराने और सड़क को सुरक्षित एवं आवागमन योग्य बनाने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *