स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों को सुकमा पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

सुकमा :- सुकमा पुलिस द्वारा स्थानांतरित अधिकारियों के सम्मान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की मौजूद रहे।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त विशेष पुलिस महानिदेशक आर.के. विज, सीआरपीएफ डीआईजी आनंद सिंह राजपुरोहित, कलेक्टर अमित कुमार तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकुंद ठाकुर ने शिरकत की।

इस अवसर पर सुकमा पुलिस परिवार ने नवीन पदस्थापना पर जा रहे अधिकारियों का सम्मान करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। स्थानांतरित अधिकारियों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री मोनिका श्याम, रविकांत सहारे, प्रशांत देवांगन, परमेश्वर तिलकवार एवं रोहित शुक्ला शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों के सुकमा जिले में सेवाकाल के दौरान किए गए उल्लेखनीय कार्यों और योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। अंत में सुकमा पुलिस परिवार ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *